ऋषिकेश: तपोवन नीम बीच पर घूमने आए देहरादून के युवक और युवतियों गंगा में बह रहे थे। तभी, जल पुलिस के जवान ने गंगा के तेज बहाव से निकालकर जान बचाई।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून से ऋषिकेश के तपोवन नीम बीच पर घूमने आए एक युवक और दो युवतियां गंगा में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने लगे। युवाओं को डूबते देख वहां मौजूद पर्यटकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पर्यटकों की आवाज सुन कर वहां तैनात जल पुलिस के जवान और रिवर गाइड सक्रिय हो गए। युवक और युवतियों को रेस्क्यू कर गंगा से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी लोग सकुशल हैं। पुलिस ने बताया कि युवक और युवतियां सूरज बस्ती एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला देहरादून के रहने वाले हैं।
