उत्तरकाशी: पुलिस ने देर रात्रि तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो ढाई लाख रुपए चरम के साथ पकड़े गए हैं।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में देर रात्रि में उत्तरकाशी, तिलोथ कॉलोनी मोड के पास से इन्द्रदेव व चिन्तामणि नाम के 2 व्यक्तियों को 478 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
जबकि कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा उत्तरकाशी, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, कैलाश आश्रम के पास से सोहन लाल नाम के व्यक्ति को 750.5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों प्रकरणों में अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर एन डी पी एस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इन्द्रदेव पुत्र नत्थी सिंह निवासी दन्दाला, भटवाडी कोतवाली मनेरी, उत्तरकाशी, उम्र 50 वर्ष, चिन्तामणी पुत्र सब्बल सिंह निवासी भंकोली, भटवाडी, कोतवाली मनेरी उत्तरकाशी, 60 वर्ष, सोहन लाल पुत्र स्व0 शिव्वू निवासी ग्राम सौरा, भटवाडी कोतवली मनेरी उत्तरकाशी, उम्र 40 वर्ष के रूप में की गईं!बरामद माल 1.23 किग्रा चरस की कीमत करीब 2.5 लाख रु0 आँकी गईं है।