पिथौरागढ़: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में तैनात चार कुमाऊं रेजिमेंट के जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा की सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज उनके घर लाया जाएगा, जहां उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
रविवार को हुई इस भयानक दुर्घटना में 28 वर्षीय देवेंद्र की मौत की सूचना से उनके पारिवारिक जीवन में शोक का माहौल छा गया। देवेंद्र पिथौरागढ़ जिले के बिण क्षेत्र के निवासी थे और हाल ही में छुट्टी पर घर आए थे।
शहीद की शादी दो साल पहले हुई थी और उनके 7 महीने का एक बेटा भी है, जिसने इतनी छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया। इस दुखद घटनाने उनके परिवार और पत्नी को गहरा सदमा पहुंचाया है। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष ने बताया कि देवेंद्र का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन देने के बाद उन्हें पूरी सैन्य सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी।