Udayprabhat
uttrakhandराज्य

अल्मोड़ा: रामगंगा में डूबने से दिल्ली के फोटोग्राफर की मौत

अल्मोड़ा: दिल्ली के एक 23 वर्षीय फोटोग्राफर करन मेहता की मरचूला के रामगंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। वह शादी समारोह में शामिल होने आया था।

पुलिस के अनुसार, करन अपने चार साथी फोटोग्राफरों के साथ रामगंगा नदी में नहाने गया। उसने पहले नदी में छलांग लगाई, लेकिन जब वह बाहर नहीं आया, तो उसके दोस्तों ने शोर मचाया। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद करन को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भेजा। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, और वे मरचूला की ओर रवाना हो चुके हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जैसा ही पोस्टमार्टम होगा, शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Leave a Comment