Udayprabhat
uttrakhandराज्य

यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़, एक सप्ताह में 1 लाख से अधिक दर्शन

उत्तरकाशी: यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा प्रारंभ होने के बाद से 7 दिनों में 1 लाख 15 हजार 238 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इस संख्या ने शुरुआती दिनों में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गेट सिस्टम लागू किया है, जिससे यात्रा सुगम बनी हुई है।

चारधाम यात्रा में इस बार तीर्थयात्री बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आगे के दिनों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बैरियर और होल्डिंग पॉइंट की सुविधा दी है, जिससे जाम वाले स्थानों पर राहत मिल रही है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के प्रति प्रशासन की तत्परता जताई है। उन्होंने तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले मौसम और बुकिंग की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Comment