रात्रि में मौका पाकर म्रतक का चुन्नी से गला घोंटकर की उसकी हत्या
देहरादून: पटेल नगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एक व्यक्ति की मौत का पुलिस ने खुलासा किया है. कोतवाली पटेल नगर पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के चलते पत्नी और उसके प्रेमी मिलकर पति की हत्या की.अपनी करतूत को छिपाने के लिए पत्नी पति की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर रिश्तेदारों के साथ शव को लेकर अस्पताल पहुंची थी. घटना पर संदेह होने पर पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं पर जांच की. जांच में सामने आया कि पिछले कई सालों से मृतक की पत्नी और चचेरा भाई एक दूसरे के संपर्क में थे और दोनों को पति ने पहले भी रंगे हाथ पकड़ा था. जिसके बाद उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची गई.
महंत इंद्रेश अस्पताल में 16 दिसंबर को पटेल नगर क्षेत्र से एक व्यक्ति के मृत शरीर को लाया गया था, डेथ मेमो मिलेने के बाद पटेल नगर कोतवाली ने जब पंचायत नामा किया तो शव के गले में निशान और कानों से खून आ रहा था। पुलिस ने शक होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पटेल नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो मृतक की पत्नी और उसका चचेरा भाई हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपी यूपीसीएल में लाइनमैन तैनात है।
घटना वाले दिन 16 दिसंबर की रात आरोपी यूपीसीएल में ड्यूटी पर तैनात था। मृतक उसे दिन नशे में था, उसकी पत्नी ने उसके चचेरे भाई को व्हाट्सएप पर कॉल की और घर पर बुलाया। आरोपी अपनी बाइक से मोहल्ले की तरफ आया और इस दौरान उसने यूपीसीएल के ट्रांसफार्मर से मोहल्ले की लाइट भी बंद कर दी ताकि किसी को उसके आने का पता ना लगे।
बच्चों के साथ सो रहा था पिता
मृतक बच्चों के साथ सो रहा था। उसकी पत्नी ने बच्चों को मृतक के बगल से उठाकर दूसरे कमरे में सुलाया। पिता के कलेजे से बच्चों को छीनते वक्त उसे जरा भी संकोच नहीं हुआ। इसके बाद दोनों ने इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दे दिया। शराब के नशे में पहले से ही बेसुध पड़े व्यक्ति का सर पत्नी ने कई बार चारपाई से पटका, उसे बेहोश किया, और आखिर में दोनों ने पत्नी की चुन्नी से गला घोट कर उसे मार दिया।
फिर रोते हुए ले आई अस्पताल
इसके बाद पत्नी, पति की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर अन्य लोगों के साथ रोते हुए उसे महंत इंद्रेश अस्पताल लाई। पहले से ही मृत्यु व्यक्ति को जहां दुबारा मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद व्यक्ति की मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया.. मृतक की पत्नी ने पति के चचेरे भाई प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों के साथ सोए हुए पति को मार डाला।
