Udayprabhat
uttrakhand

बागेश्वर: 20 वर्षीय युवक ने मां की साड़ी से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर: बागेश्वर जिले के कौसानी स्थित ग्राम पंचायत तल्ली नाकुरी पुनियामाफी में एक दुखद घटना में 20 वर्षीय युवक ने अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। हादसा सोमवार को हुआ, जब दीपक पंचपाल (20), पुत्र रुद्र सिंह पंचपाल, ने पारिवारिक कारणों के चलते इस कदम को उठाने का निर्णय लिया।

कौसानी थाने के सहायक उप निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां दीपक की चारपाई के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने अपने पारिवारिक कारणों का उल्लेख करते हुए आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच प्रारंभ कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके में मायूसी की लहर फैला दी है।

Leave a Comment