बागेश्वर : बागेश्वर में एक युवती ने कनिष्ठ सहायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया। युवती ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती के अनुसार, आरोपी उधम सिंह नगर के जसपुर का निवासी है और विकास भवन में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है। उसने आरोप लगाया कि शादी का आश्वासन देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने कहा कि वह अपनी बहन के साथ रहती है और 2020 से कनिष्ठ सहायक के संपर्क में थी।
जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी ने हाल ही में चुपके से शादी कर ली है। युवती ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्य सामने आएंगे और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
