रुद्रप्रयाग: विकासखंड जखोली में बधाणीताल के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 3.36 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक भरत सिंह चौधरी ने इस महत्वपूर्ण कदम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। इस सौंदर्यीकरण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Badhanital will improved at cost of 26 crores
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल 2022 को बधाणीताल पर्यटन एवं विकास मेले में भाग लेते हुए इस झील को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना की घोषणा की थी। इसके बाद, पर्यटन विभाग ने ग्रामीण निर्माण विभाग के सहयोग से बधाणीताल के सौंदर्यीकरण का खाका तैयार किया और डीपीआर को शासन की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया। इसके फलस्वरूप, शासन ने इस परियोजना के लिए 3.36 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी और वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 134.60 लाख रुपये जारी किए। ग्रामीण विकास विभाग इस कार्य को संपन्न करेगा।
बधाणीताल झील रुद्रप्रयाग से लगभग 60 से 62 किलोमीटर दूर, लगभग सात हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए 200 मीटर का पैदल मार्ग गांव के बीच से गुजरता है। यह झील भगवान विष्णु को समर्पित है और विशेष पर्वों जैसे पंचमी, मकर संक्रांति, पूर्णिमा और अमावस्या पर स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी वजह से, इन विशेष पर्वों पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। यहां हर वर्ष मेला भी आयोजित किया जाता है।
स्थानीय लोगों की लंबे समय से थी मांग बधाणीताल रुद्रप्रयाग जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल है, और स्थानीय लोग इसके सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस जनहित की मांग को स्वीकार करते हुए बधाणीताल को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण विकास विभाग जल्द ही इस कार्य की शुरआत करेगा।
