देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में हाल ही में हुई बारिश ने गर्मी से राहत प्रदान की है। मई के शुरूआती दिनों में बढ़ते तापमान से परेशान लोगों को अब मौसम में बदलाव से कुछ सुकून मिला है।
देहरादून मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनिदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अंदेशा जताया है. मौमस विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.
प्रदेश के मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश और बादलों की छाया के चलते तापमान में गिरावट आई है। इसी बीच, बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की कमी के साथ 37.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य स्तर पर आकर 20.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
हालांकि, पहाड़ों में मौसम की स्थिति अलग है। यहां तेज हवाओं के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में पहाड़ी क्षेत्रों में हवाओं की तीव्रता बढ़ सकती है।
