Udayprabhat
uttrakhandदेहरादूनराज्य

देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आरटीओ का बड़ा अभियान, सिटी बस, विक्रम और ई-रिक्शा संचालकों पर नजर

देहरादून: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए देहरादून आरटीओ जल्द ही एक विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। इस अभियान का मकसद दूनवासियों को राहत प्रदान करना है। आरटीओ द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर सिटी बसों और विक्रमों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। हाल ही में मिल रही शिकायतों के मद्देनजर, आरटीओ का हस्तक्षेप जरूरी हो गया है।

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान, शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, ई-रिक्शा के संचालन पर भी नजर रखी जाएगी, खासकर उन रूट्स पर जहां इन्हें प्रतिबंधित किया गया है।

डग्गामार वाहनों से संबंधित भी शिकायतें मिली हैं, जिसके अंतर्गत गैरधिकृत जगहों पर सवारी उठाने वाली गाड़ियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ ने सभी संचालकों को चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment