कहां राज्य में लगभग 98 प्रतिशत गांव से प्राप्त किए जा चुके हैं आवेदन,
यूसीसी लागू करने में सीएम धामी ने गृह मंत्री को धन्यवाद दिया.
ग्राम स्तर पर 14,000 से अधिक कमान सर्विस सेंटर्स को यूसीसी से जोड़ा.
मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम धामी ने उत्तराखंड में लागू यूसीसी पर दिया प्रस्तुतिकरण कहां:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि यूसीसी को लागू करने के लिए एक मजबूत प्रणाली विकसित की गई है, जिसके तहत चार महीनों में डेढ़ लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 98 प्रतिशत आवेदन ग्रामीण क्षेत्रों से हैं।
सीएम धामी ने बताया कि यूसीसी प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए एक पोर्टल और मोबाइल ऐप विकसित किया गया है, और 14,000 से अधिक जन सेवा केंद्रों (सीएससी) को इस अभियान से जोड़ा गया है। पंजीकरण प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए ऑटो एस्केलेशन और शिकायत निवारण प्रणाली भी स्थापित की गई है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में यूसीसी लागू करने का संकल्प लिया था। सरकार बनने के पहले दिन से ही उत्तराखंड में यूसीसी के कार्य प्रारंभ कर दिए गए थे।
सीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता विधेयक को 7 फरवरी, 2024 को विधानसभा में पारित कर राष्ट्रपति को भेजा गया, जिसने 11 मार्च, 2024 को इसे स्वीकृति दी। इसके बाद, 27 जनवरी, 2025 को पूरे उत्तराखंड में यूसीसी को औपचारिक रूप से लागू कर दिया गया। यूसीसी का उद्देश्य जाति, धर्म, और लिंग के आधार पर कानूनी मामलों में भेदभाव को समाप्त करना है, एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इससे हलाला, बहु विवाह, बाल विवाह, और तीन तलाक जैसी कुप्रथाओं पर पूरी तरह रोक लगेगी।
इसके अतिरिक्त, सीएम ने बताया कि यूसीसी में सभी धर्मों और समुदायों की बेटियों को संपत्ति में समान अधिकार देने का प्रावधान है। बच्चों के बीच संपत्ति के अधिकार में भेदभाव नहीं होगा, और लिव इन संबंधों से जन्मे बच्चों को भी संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलेगा। माता-पिता को भी बच्चों की संपत्ति में अधिकार दिए गए हैं, जो बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।
