Udayprabhat
uttrakhand

Almora: पनार नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तो के साथ गया था नहाने

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले में पनार नदी में नहाने गए चार दोस्तों में से एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से संबंधित जानकारी के अनुसार, जैंती तहसील के पास कुटौली गांव के ललित कुमार, दीपक कुमार, महेंद्र कुमार और संजय कुमार, सोमवार दोपहर 12 बजे नहाने के लिए नदी पहुंचे थे।

चारों ने पनार पुल के पास अपनी आल्टो कार खड़ी की और लगभग 100 मीटर नीचे गहरे तालाब में स्नान करने लगे। इस दौरान संजय कुमार (17) नदी के भंवर में फंस गया। जबकि उसके दोस्त उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे, उनकी आवाज सुनकर स्थानीय निवासी कमलेश राणा मदद के लिए पहुंचे। हालांकि, कमलेश भी संजय को बचाने में असफल रहे।

कमलेश ने तुरंत जैंती पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी। पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश परिहार और टीम मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को भंवर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बाद में शव का पंचनामा भरा और उसे मोर्चरी में रखवा दिया।

Leave a Comment