Udayprabhat
uttrakhand

केदारनाथ यात्रा में बड़ा हादसा: 62 वर्षीय यात्री छोटी लिनचोली के पास मिला बेहोश, स्वास्थ्य केंद्र में हुई मौत

डीडीआरएफ टीम ने शव को रेस्क्यू कर सोनप्रयाग भेजा.

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक और दुखद घटना सामने आई है। बुधवार देर शाम एक 62 वर्षीय यात्री रामकुमार, निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), छोटी लिनचोली के पास बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की भीमबली टीम मौके पर पहुंची और यात्री को कंडी के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र छोटी लिनचोली पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद डीडीआरएफ टीम ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद कंडी के माध्यम से चिरबासा हेलीपैड तक पहुँचाया। वहां से गौरीकुंड में मौजूद टीम द्वारा शव को स्ट्रेचर के जरिए गौरीकुंड बस अड्डा लाया गया और फिर एम्बुलेंस से सोनप्रयाग भेजा गया।

डीडीआरएफ की टीम के अनुसार, मृतक यात्री अकेले यात्रा कर रहा था और ऊंचाई व थकावट के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से शव को परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment