Udayprabhat
uttrakhandweather

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए!

23 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, मानसून की दस्तक की उम्मीद तेज़.

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में आज बारिश की संभावना है। एक पहाड़ी और दो मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर जबकि अन्य 10 जिलों में अनेक स्थानों पर गरज और बिजली की चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह प्री-मानसून गतिविधि है और 23 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है, जबकि उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

गढ़वाल मंडल की बात करें तो उत्तरकाशी और हरिद्वार में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में अनेक स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें लगातार वर्षा की चेतावनी दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गतिविधि प्री-मानसून की है, और संभावना है कि मानसून जल्द ही राज्य में दस्तक देगा।

Leave a Comment