Udayprabhat
uttrakhand

रुड़की में विधायक प्रतिनिधि अनीस की रिहाई पर हंगामा, आतिशबाजी, हूटर और काफिले पर पुलिस का एक्शन, मामला दर्ज

जेल से रिहा होते ही अनीस का VIP अंदाज में स्वागत, वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में.
अनीस समेत 50 समर्थकों पर केस दर्ज, कारें जब्त, भाई हिरासत में.
पुलिस ने दी चेतावनी: 24 घंटे में थाने पहुंचें अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई.

रुड़की: जमीन धोखाधड़ी मामले में जेल से रिहा होने के बाद विधायक प्रतिनिधि बताने वाले अनीस की रिहाई पर समर्थकों द्वारा किए गए जश्न पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जेल के बाहर आतिशबाजी, हूटर और काफिले में शामिल वाहनों के कारण हुए हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अनीस और उसके 40-50 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

21 जून को जमानत पर रिहा होते वक्त अनीस का समर्थकों ने फूल मालाओं, आतिशबाजी और हूटर बजाकर स्वागत किया। इस दौरान VIP स्टाइल में काफिला रवाना हुआ, जिससे सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने IPC की धाराएं 190, 192 और BNS की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया। अनीस फिलहाल फरार है, जबकि उसका भाई जावेद हिरासत में है। पुलिस ने स्कॉर्पियो और दो बोलेरो गाड़ियों को भी जब्त किया है।  गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि कोर्ट के आदेश अनुसार किसी भी गाड़ी पर नेम प्लेट लगाना गैरकानूनी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को 24 घंटे में थाने पहुंचने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment