Udayprabhat
accidentuttrakhand

मासूम की गुहार ने सबको रुला दिया- मेरे मम्मी-पापा कहां हैं..’हे बदरी विशाल, आपने ये क्या किया?’

देहरादून: उत्तराखंड एक बार फिर दिल दहला देने वाले हादसे से कांप उठा है। रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर के पास एक बस के गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा जाने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे के समय बस में 20 लोग सवार थे।

घटना के तुरंत बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन वहां का मंजर देख सभी सन्न रह गए। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी। घायलों को बचाने का प्रयास जारी था, लेकिन इस बीच एक मासूम बच्चे की चीख ने सभी का कलेजा चीर दिया। वह रोते हुए हाथ जोड़कर बार-बार कहता रहा— “हे बदरी विशाल, आपने ये क्या किया… मेरे मम्मी-पापा कहां हैं?” यह दृश्य इतना मार्मिक था कि वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

अब तक की स्थिति:

बस में कुल 20 तीर्थयात्री सवार थे।

10 लोग बस से छिटककर बाहर गिर गए, जिनमें से 2 की मौत हो गई है।

बाकी 10 लोग लापता हैं, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

बताया जा रहा है कि यह बस बदरीनाथ धाम की ओर तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी और शोक का माहौल है।

Leave a Comment