Udayprabhat
uttrakhand

एसटीएफ टीम ने 15 हजार के इनामी दुष्कर्म आरोपी को दबोचा बिहार से

बाढ़ प्रभावित इलाके में पैदल और नाव से पार की कई नदियाँ, शातिर अपराधी को पकड़ने में एसटीएफ ने दिखाया जज्बा.

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के निर्देश पर राज्य में वांछित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत STF ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में पुलिस टीम ने बलात्कार के एक मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी नितीश चौधरी को बिहार के सहरसा जिले से गिरफ्तार किया।

अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह और उपाधीक्षक आर.बी. चमोला के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने एक महीने तक तकनीकी और भौतिक निगरानी करते हुए सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा।  बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में टीम ने स्थानीय वेशभूषा में पैदल चलकर और नाव के जरिए कई नदियाँ पार कर यह अभियान अंजाम दिया। गिरफ्तार नितीश पर प्रेमनगर थाना, देहरादून में अगस्त 2024 में एक महिला से दुष्कर्म का आरोप है, जिसकी एफआईआर संख्या 164/24 है।

अभियुक्त पर देहरादून कोर्ट द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उसे ट्रांजिट रिमांड पर सहरसा से लाकर प्रेमनगर थाने में दाखिल किया गया। STF की इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षी रियाज अख्तर और सर्विलांस एक्सपर्ट किशन चंद्र की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment