Udayprabhat
uttrakhandक्राइमदेहरादून

उत्तराखंड: BCA की छात्रा ने दिया बच्ची को दिया जन्म, प्रेमी संग सड़क किनारे छोड़ा नवजात बच्ची को

गुप्त रूप से जन्मी बच्ची को सड़क किनारे छोड़ने के बाद खुद ही की मदद की अपील, पुलिस ने सीसीटीवी से दोनों को किया ट्रेस, पूछताछ जारी.

देहरादून: देहरादून में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बीसीए की एक छात्रा और उसके प्रेमी ने अपनी नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़ दिया और फिर खुद ही चाइल्ड हेल्पलाइन को फोन कर बच्ची की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि क्लेमेनटाउन क्षेत्र के पंत मार्ग के पीछे गली में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी है। तुरंत हरकत में आई पुलिस टीम ने बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिशु निकेतन, केदारपुरम भेज दिया गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने थानाध्यक्ष मोहन सिंह को गहन जांच के निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया कि एक लड़का और लड़की स्कूटी से आए और बच्ची को छोड़कर चले गए। शक के आधार पर पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को कॉल करने वाले नंबर की जांच की और युवक को थाने बुलाया।

प्रेमी ने पूछताछ के दौरान बताई पूरी सच्चाई

पूछताछ में युवक ने कबूला कि नवजात उसकी प्रेमिका की है, जो देहरादून की एक निजी यूनिवर्सिटी से बीसीए कर रही है। दोनों पिछले कई वर्षों से रिलेशनशिप में हैं और दो जुलाई को छात्रा ने एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। पारिवारिक दबाव के चलते उन्होंने बच्ची को सड़क पर छोड़ दिया, लेकिन उसे नुकसान ना पहुंचे, इसलिए खुद ही हेल्पलाइन को फोन कर दिया।

दोनों के परिजनों को भी बुलाया गया थाने

फिलहाल, पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी थाने बुलाकर पूछताछ और काउंसलिंग शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

Leave a Comment