Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

सीएम धामी ने राज्य में 20 नई एसी टेंपो ट्रैवलर को दिखाई हरी झंडी, जाम से मिलेगी अब राहत

देहरादून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर चलेंगी मिनी एसी बसें, जाम से मिलेगी राहत.

देहरादून:  पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परिवहन निगम की 20 नई एसी मिनी बसों (टेंपो ट्रैवलर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से 10-10 टेंपो ट्रैवलर देहरादून-मसूरी और हल्द्वानी-नैनीताल मार्गों पर चलेंगी।

सीएम धामी ने कहा कि इससे दोनों रूटों पर जाम की समस्या कम होगी और यदि यह पहल सफल रही, तो आगे और बसें जोड़ी जाएंगी। उन्होंने स्वयं भी जीटीसी हेलीपैड तक सफर कर बसों का अनुभव लिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि परिवहन निगम लगातार मुनाफे में है और जल्द ही 100 हाईटेक बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया भी जारी है। सरकार का लक्ष्य राज्य को बेहतर सड़क नेटवर्क और विश्वसनीय परिवहन सेवाओं से जोड़ना है।

Leave a Comment