Udayprabhat
uttrakhand

पंजाब की महिला ने गोल्ड इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर ठगे ₹40 लाख , महिला साइबर ठग गिरफ्तार

देहरादून: एसटीएफ ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह की एक महिला सदस्य को ऋषिकेश के श्यामपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला से व्हाट्सएप पर अमेरिका के नंबर से संपर्क कर खुद को सरकारी एजेंसी की अफसर बताया और 40 लाख की ठगी की।

पीड़िता से गोल्ड का बिजनेस शुरू कराने के नाम पर कच्चा माल खरीदने के बहाने कई बार पैसे ट्रांसफर कराए गए। मई से जून 2025 के बीच आरोपी द्वारा इस्तेमाल खातों में लाखों का लेनदेन हुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला पंजाब के तरण तारण की रहने वाली है। वह कई व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल और इंटरनेशनल नंबरों से साइबर ठगी कर चुकी है। पुलिस ने उसे ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment