Udayprabhat
uttrakhand

हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में बीकेटीसी की पहली बैठक संपन्न, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के लिए 127 करोड़ का वार्षिक बजट पारित

बदरीनाथ/केदारनाथ: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के गठन के बाद पहली बोर्ड बैठक मंगलवार को अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की आरती से हुई। इसके बाद वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 127 करोड़ रुपये के वार्षिक आम बजट को मंजूरी दी गई।

बैठक में समिति के वित्त अधिकारी मनीष कुमार उप्रेती ने बजट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों की चर्चा के बाद पारित किया गया।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी दी कि बदरीनाथ धाम के लिए 64.22 करोड़ रुपये की प्रस्तावित आय के सापेक्ष 56 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान किया गया है। वहीं, केदारनाथ धाम के लिए 62.87 करोड़ रुपये की आय के मुकाबले 40 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है।

यात्रा सीजन को लेकर भी महत्वपूर्ण आंकड़े सामने आए हैं। 8 जुलाई 2025 तक दोनों धामों में कुल 24,78,963 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इसमें बदरीनाथ धाम में 11,37,628 और केदारनाथ में 13,41,335 तीर्थ यात्री पहुंचे। वहीं, बदरीनाथ के लिए 14,32,983 और केदारनाथ के लिए 15,49,930 पंजीकरण दर्ज किए गए हैं।

Leave a Comment