Udayprabhat
uttrakhandक्राइम

उधारी के रुपये मांगने पर महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, जानिए मर्डर की वजह- Laksar Woman Murder Case

 शेयर बाजार में घाटा बना हत्या की वजह, महिला को मारकर फेंका बाग में.
 रुपये लौटाने के दबाव में महिला की हत्या, युवक गिरफ्तार.

लक्सर: आम के बाग में मिली महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जसवीर पुत्र नकलीराम, निवासी डाडा पट्टी, भगवानपुर को कनखल स्थित बैरागी कैंप से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शेयर बाजार में डूबे रुपये लौटाने के दबाव में महिला की हत्या करना स्वीकार किया है।

7 जुलाई को संत नगर कॉलोनी के पास ट्यूबवेल के पास एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका की पहचान सरोज देवी पत्नी स्व. रामपाल, निवासी शिवपुरी, लक्सर के रूप में हुई। मृतका की बेटी ने बताया कि वह 5 जुलाई को जसवीर से उधार दिए एक लाख रुपये मांगने गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी:

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के अनुसार, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि सरोज लगातार रुपये मांगने उसके गांव आ रही थी, जिससे उसकी बदनामी हो रही थी। इसी कारण उसने महिला को अपने घर बुलाया और मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव को बाइक से आम के बाग में फेंक दिया।

हत्या के बाद आरोपी आत्महत्या का नाटक रचकर फरार होने की फिराक में था। वह जेब में दो सुसाइड नोट और नया सिम लेकर घूम रहा था। पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त बाइक, मृतका का मोबाइल और चप्पल, दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, खून से सनी शर्ट, आत्महत्या के लिए लिखे नोट, एक बैग और एक एग्रीमेंट कॉपी बरामद की है।

Leave a Comment