Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड: डीजीपी ने कांवड़ यात्रा मार्गों का किया निरीक्षण, 7000 से अधिक फोर्स तैनात

कांवड़ मेला सुरक्षा व्यवस्था के लिए 7000 से अधिक पुलिस बल.
सुरक्षा, समन्वय और सतर्कता के साथ होगी हर चुनौती की मानिटरिंग.
ड्रोन, सोशल मीडिया मानिटरिंग से संदिग्ध गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर.

देहरादून: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवं प्रतिवद्ध है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने कांवड़ मेला क्षेत्र ऋषिकेश पहुंचे, जहां तीनों जनपद (देहरादून, पौड़ी, टिहरी) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक में कांवड़ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

(1) WhatsApp

उन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं व मंदिर समिति से व्यक्तिगत संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। लक्ष्मणझूला और नीलकंठ में नियुक्त फोर्स को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि संपूर्ण कांवड़ मेला क्षेत्र में 7000 कर्मियों का फोर्स तैनात किया गया है, जिनमें 3000 पुलिसकर्मी, 1350 होमगार्ड और पीआरडी, 15 कंपनी पीएसी, 9 कंपनी अर्ध सैनिक बल, १ टीम बम डिस्पोजल सयाड, 4 टीम आतंकवादी निरोधक दस्ता, 10 टीम एसडीआरएफ 10 टीम ड्रोन, 7 टीम जल पुलिस की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से कंट्रोल रूम के जरिए कावड़ क्षेत्र की सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नीलकंठ मेला क्षेत्र को एक सुपर जोन, 7 जोन, और 23 सेक्टर व हरिद्वार मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 37 जोन और 134 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

संयुक्त ब्रीफिंग में की व्यवस्थाओं की समीक्षा.

कांवड़ यात्रा की व्यापक तैयारियों के अंतर्गत ऋषिकेश व हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त वीफिंग व समीक्षा की गई। डा.वी मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, एनएस नपलच्याल, निवेदिता कुकरेती ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एडीजी ल एंड अर्डर डा.वी मुरुगेशन ने बीफिंग के दौरान फोर्स को संबोधित करते हुए कहा कि कांवड़ मेला-2025 हम सबके लिए एक वड़ी जिम्मेदारी है, जिसे हमें अनुशासन, त्वरित निर्णय क्षमता और परस्पर समन्वय से सफलता में वदलना है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात का प्रभावी संचालन व हर परिस्थिति में सतर्क प्रतिक्रिया है। उन्होंने वल को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान संयमित व्यवहार रखते हुए प्रत्येक श्रद्धालु को सुविधा देने की भावना से कार्य करें। उत्तराखंड पुलिस कांवड़ यात्रा की सफलता के लिए संकल्पवद्ध है। पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

Leave a Comment