हरिद्वार : श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद थाना क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक कार के कांवड़ से मामूली टकराव पर नाराज़ कांवड़ियों ने कार सवारों पर हमला कर दिया और वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और तीन आरोपित कांवड़ियों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत निवासी कुछ लोग गंगा जल लेकर कार से अपने गंतव्य की ओर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार सहारनपुर (गंगोह) से आए कांवड़ियों की कांवड़ से हल्के से टकरा गई। इस पर नाराज़ कांवड़ियों ने गुस्से में आकर कार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और सवारों को भी बाहर निकालकर मारपीट की।
कार मालिक ने दोबारा गंगा जल लाने की बात भी कही, मगर कांवड़िए नहीं माने। उन्होंने कार को पूरी तरह तोड़ डाला और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वहाँ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच संभाला मोर्चा.
सूचना मिलने पर शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार सवार मुकेश निवासी शामली को भीड़ से सुरक्षित निकालकर चौकी लाया और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर मामला शांत कराया।
बहादराबाद थाना इंचार्ज नरेश राठौर एवं पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए ट्रैफिक व्यवस्था भी सामान्य की।
चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया,
> “कार सवार कांवड़ लेकर लौट रहे थे, तभी कार साइड से एक कांवड़ से लग गई, जिससे विवाद हुआ। गुस्साए कांवड़ियों ने **कार
