Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

उत्तराखंड: नकली दवाईयां बनाकर बेचने वाला फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार, 1 करोड़ से ज्यादा नकली टैबलेट करता था सप्लाई

 STF की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से ज्यादा नकली टैबलेट सप्लाई करने वाला फैक्ट्री मालिक दबोचा गया.
 ब्रांडेड दवाइयों की नक़ल कर करोड़ों की सप्लाई, STF के शिकंजे में आरोपी.

देहरादून: ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बनाकर बेचने वाले फैक्ट्री मालिक देवी दयाल गुप्ता को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को STF गिरफ्तार कर चुकी है।

यह गिरोह नकली दवाओं को ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में पैक कर उत्तर भारत के विभिन्न शहरों में सप्लाई करता था। साथ ही, जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित अपराध में भी शामिल रहा है।

गौरतलब है कि 1 जून को बड़ी मात्रा में नकली आउटर बॉक्स, लेबल और QR कोड बरामद किए गए थे। उसी दौरान संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसके साथियों नवीन बंसल और आदित्य काला के नाम भी सामने आए, जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के बाद फैक्ट्री मालिक देवी दयाल गुप्ता फरार चल रहा था। आरोपी नवीन बंसल की पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह सहसपुर स्थित एक लैब और अन्य फैक्ट्रियों से नकली दवाइयां तैयार करवाता था, जिन्हें हरियाणा और राजस्थान भेजा जाता था।

एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर के अनुसार, देवी दयाल गुप्ता ने 2021 से 2025 तक लगभग 1 करोड़ 42 लाख 30 हजार टैबलेट और 2 लाख कैप्सूल तैयार करवाए। इन्हें नवीन बंसल द्वारा ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर उत्तर भारत में सप्लाई किया गया।

Leave a Comment