Udayprabhat
uttrakhandदेश

उत्तराखंड: अमित शाह ने रुद्रपुर में किया 1236.98 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, 105.86 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

रुद्रपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रुद्रपुर पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने इन्वेस्टर समिट ग्राउंडिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया और कुल 20 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

अमित शाह ने कुल ₹1236.98 करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का शिलान्यास और ₹105.86 करोड़ की लागत से पूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्य शिलान्यास कार्यों में शामिल हैं:

PAC हरिद्वार और रुद्रपुर में टाइप द्वितीय आवास (₹90.45 करोड़)

पुलिस विभाग के आवासीय व अनावासीय भवन (₹50.56 करोड़)

वीसी कक्ष, कानून क्रियान्वयन हेतु (₹18.56 करोड़)

गांधी पार्क रुद्रपुर सौंदर्यकरण (₹5.55 करोड़), आंतरिक मार्ग विकास (₹8.13 करोड़)

नैनीताल मेट्रोपोल पार्किंग (₹42.77 करोड़)

चंपावत मल्टीलेवल पार्किंग एवं कॉम्प्लेक्स (₹9.99 करोड़)

राजकीय पॉलीटेक्निक चंपावत व टनकपुर (₹34 करोड़)

SASCI योजना के तहत छात्रावास निर्माण (₹126 करोड़)

कुमाऊं विश्वविद्यालय के विकास कार्य (₹45.68 करोड़)

टनकपुर पेयजल परियोजना (₹171.54 करोड़)

हल्द्वानी बस टर्मिनल एवं प्रशासनिक भवन (₹378.35 करोड़)

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज निर्माण (₹71.57 करोड़)

लोकार्पण कार्यों में शामिल रहे:

पुलिस विभाग के भवन (₹37.37 करोड़)

जिला कारागार पिथौरागढ़ (₹34.49 करोड़)

राजकीय पॉलीटेक्निक चंपावत और टनकपुर (₹34 करोड़)

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के विकास में निवेश और आधारभूत ढांचे को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Comment