पुरोला: नगर पालिका में निर्माणधीन तीन मंजिला पार्किंग व बस स्टैंड राजनीति भेंट न चढ़ता तो दो वर्ष पहले ही मुख्य बाजार में आये दिन लगने वाले जाम के झाग से लोगों को निजात मिल जाती।
हिमाचल, मोरी, त्यूणी आदि क्षेत्रों को आने जाने वाले वाहनों व मुख्य बाजार बीच सड़क दुकानें के आगे खड़े आड़े तिरछे वाहनों को बस स्टैंड व पार्किंग व्यवस्था न होने से आए दिन लोगों को घंटे जब से जूझना पड़ता है, जाम का सबसे बड़ा सामना एंबुलेंस बीमारों, घायलों को अस्पताल ले जाते घंटों इंतजार करना पड़ता है।
जाम की समस्या के निदान को 2021-22 में शासन ने नगर पालिका को पुरोला नौगांव सड़क पर दो मंजिला पार्किंग एवं बस स्टैंड निर्माण को 3 करोड़ 9 लाख बजट स्वीकृत किया। जिसका निविदाओं के बाद निर्माण कार्य भी कार्य भी शुरू हुआ पर दो माह में भाजपाइयों एवं कांग्रेसियों की आपसी राजनीति झगड़ों व शिकायतों के चलते अधुरा निर्माण कर 55 प्रतिशत बजट विलोपित कर दिया गया।
