Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड: अवैध शराब के विरुद्ध चलाया पुलिस ने अभियान, नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गौचर: कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत तथा जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस टीम द्वारा शराब तस्करों के ठिकानों /अवैध शराब की बिक्री/ तस्करी करने वाले स्थानो पर दबिश दी जा रही है।

अभियान के अनुपालन में चौकी गौचर मे गठित टीम के द्वारा गुरुवार को मेला गेट एसबीआई के पास चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजपाल सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी घलीबैण्ड गौचर थाना कर्णप्रयाग को कुल 10 पेटी मैक्डावल वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

चैकिंग के दौरान पुलिस को
10 पेटी मैक्डावल व्हिस्की (04 पेटी मैक्डावल व्हिस्की बोतल, 03पेटी मैक्डावल व्हिस्की हाफ, 03पेटी मैक्डावल व्हिस्की क्वार्टर) मय वाहन से 481 से बरामद किया गया।

Leave a Comment