हल्द्वानी: 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे। खेल अधिकारियों ने बताया कि आयोजन की तैयारियों के क्रम में ऐसी हेल्पलाइन की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जो इवेंट शेड्यूल की जानकारी दे सके।
आम लोगों से संबंधित जानकारी 24 घंटे उपलब्ध कराने के लिए चार अंकों का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर को शीघ्र जारी करने के लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने संचार मंत्रालय को पत्र भेजा है।
खेल अधिकारियों ने बताया कि आयोजन की तैयारियों के क्रम में ऐसी हेल्पलाइन की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जो इवेंट शेड्यूल की जानकारी दे सके।
राष्ट्रीय खेल सचिवालय उम्मीद कर रहा है कि बहुत जल्द संचार मंत्रालय के स्तर पर टोल फ्री नंबर आवंटित कर दिया जाएगा।
