पिथौरागढ़: अस्कोट के हरिपुर गांव के एक मकान में सिलेंडर फटने आग लग गई। जिससे घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। आग से लगभग पांच तोला सोना के गहने और दो लाख रूपये समेत जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम हरिपुर तोक निवासी तुलसी देवी के मकान में अचानक आग लग गई.
घटना के समय तुलसी देवी अकेली घर में थी. जबकि अन्य सदस्य खेतों में काम पर गए थे. जब तुलसी देवी घर से बाहर आकर पड़ोसियों को सूचना देने पहुंची तो इसी दौरान सिलेंडर में धमाका हो गया. घटना खाना बनाने के दौरान हुआ, जहां घरेलू गैस सिलेंडर की आग ने घर को अपने चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन भीषण आग की वजह से वो काबू नहीं कर पाए. आग लगने की घटना लोगों ने दमकल विभाग को दी, जहां दमकल की गाड़ी के आने से पहले ही पूरा मकान जलकर राख हो गया. यही नहीं आग ने दो अन्य मकानों को भी अपने चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार घर में बीमार सदस्य के उपचार के लिए दो लाख रुपये घर में रखे हुए थे. पीड़ित परिवार ने बताया कि आग से लगभग पांच तोला सोने के गहने, राशन, कपड़े समेत सब कुछ जल गया।
