Udayprabhat
uttrakhandदेहरादूनराजनीति

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी का राजधानी दून में रोड शो! मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में वोट की करी अपील

देहरादून।पुष्कर सिंह धामी का राजधानी दून में निकला रोड शो! पुष्कर सिंह धामी ने देवतुल्य जनता से भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की। राजधानी दून में आयोजित रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन एवं लोगों का उत्साह यह प्रदर्शित करता है कि 23 जनवरी को जनता-जनार्दन बड़ी संख्या में वोट रूपी आशीर्वाद भाजपा को देने जा रही है।

रोड शो में मुख्य रूप से सतपाल महाराज,गणेश जोशी,राजपुर विधायक खजान दास,ब्रिज भूषण गैरोला, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल अध्यक्ष राहुल लारा सहित एबीवीपी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment