Udayprabhat
uttrakhandराजनीति

उत्तराखंड निकाय चुनाव: रुद्रप्रयाग में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

रुद्रप्रयाग: निकाय चुनाव के लिए वोटिंग 23 जनवरी देर शाम तक संपन्न हुई। कुल 65.03 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायतों में मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चला। हालांकि, शाम 5 बजे से पहले वोटिंग लाइन में लगे लोगों ने शाम करीब 7 बजे तक मतदान किया।

इस बार निकाय चुनावों में सबसे अधिक मतदान रुद्रप्रयाग जनपद से हुआ। उत्तराखंड निकाय चुनावों में मतदान का कुल प्रतिशत 65.66 रहा। 2018 में हुए चुनावों में यह आंकड़ा 71 प्रतिशत था। इस बार चुनाव शीतकाल में आयोजित किए गए, जिसके कारण अधिकतर मतदाता बाहर रहने के कारण 50 प्रतिशत मतदान की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन शाम होते-होते मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया।

जनपद स्तर पर मतदान %

रुद्रप्रयाग :- 71.15 फीसदी मतदान
उधम सिंह नगर :- 70.6 फीसदी मतदान
नैनीताल :- 69.78 फीसदी मतदान
बागेश्वर :- 67.19 फीसदी मतदान
अल्मोड़ा :- 63 फीसदी मतदान,
चमोली :- 66.64 फीसदी मतदान,
चम्पावत :- 64 फीसदी मतदान,
देहरादून :- 55 फीसदी मतदान,
हरिद्वार में 65 फीसदी मतदान,
पौड़ी गढ़वाल :- 66.05 फीसदी मतदान,
पिथौरागढ़ :- 64.75 फीसदी मतदान,
टिहरी गढ़वाल :- 61.8 फीसदी मतदान,
उत्तरकाशी :- 61 फीसदी मतदान हुआ.
कुल मतदान प्रतिशत :- 65.66 रहा.

नगर निगम, नगर पंचायत स्तर पर मतदान

नगर निगम रुद्रपुर :- 68.52 फीसदी मतदान
नगर पालिका परिषद खटीमा :- 71.44 फीसदी मतदान
नगर पालिका परिषद सितारगंज :- 71.40 फीसदी मतदान
नगर पालिका परिषद नगला :- 85.19 फीसदी मतदान
नगर पंचायत शक्तिगढ़ :- 80.96 फीसदी मतदान
नगर पंचायत गूलरभोज :- 84.98 फीसदी मतदान

नगर पंचायत लालपुर :-79.39 फीसदी मतदान
नगर पंचायत दिनेशपुर – 84.43 फीसदी मतदान
नगर पंचायत नानकमत्ता :- 77.87 फीसदी मतदान
नगर पालिका परिषद जसपुर :- 72.72 फीसदी मतदान
नगर पालिका परिषद महुआखेड़ा गंज :- 88.81 फीसदी मतदान
नगर पालिका परिषद गरदपुर :- 77.45 फीसदी मतदान
नगर पालिका परिषद बाजपुर :- 79.12 फीसदी मतदान
नगर पंचायत केला खेड़ा :- 83.56 फीसदी मतदान
नगरपंचायत सुल्तानपुर पट्टी :- 85.32 फीसदी मतदान
नगर पंचायत महुआ डाबरा :- 78.01 फीसदी मतदान
रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका :- 65.64 फीसदी मतदान
अल्मोड़ा नगर निगम :- 62 प्रतिशत मतदान
द्वाराहाट नगर पंचायत :- 68.60 फीसदी मतदान
भिकियासैंण नगर पंचायत :- 61.43 फीसदी मतदान
चौखुटिया नगर पंचायत :- 61.27 फीसदी मतदान

Leave a Comment