Udayprabhat
uttrakhand

Uttarakhand : जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपी

नैनीताल। जमीनी विवाद में चाचा को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।

घटना विगत चार जनवरी की है। आरोपी महेंद्र तड़ागी की चाची किरन तड़ागी ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति दिनेश सिंह तड़ागी और अमित सिंह तड़ागी आंगन में खड़े थे। तभी महेंद्र सिंह तड़ागी पुत्र राजेंद्र सिंह तड़ागी निवासी भैरवा वार्ड, चंपावत हाल निवासी मोहल्ला लोहारियासाल तल्ला, उंचा पुल, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल और उसका पुत्र अर्पित राय तड़ागी यकायक पहुंचे और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उनके पति को गोली मार दी। उनके पति का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। महेंद्र सिंह तड़ागी और उसके बेटे द्वारा पूर्व में भी फायरिंग की गई है। सूचना पर कोतवाली चंपावत नेमुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।
कोतवाल प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी महेन्द्र सिंह तड़ागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त .32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर तथा तीन जिन्दा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। जांच में पता चला कि आरोपी का शस्त्र लाईसेन्स जनपद नैनीताल से जारी किया गया है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा है। घटना के दिन भी दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर आपसी विवाद हुआ था।

Leave a Comment