Udayprabhat
uttrakhandराजनीति

उत्तराखंड से शुरू होगा राजनीतिक बदलाव: हरक सिंह रावत

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा है कि देश में होने वाला बड़ा राजनीतिक बदलाव उत्तराखंड से ही शुरू होगा। बिहार चुनाव परिणामों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जैसे गंगा और यमुना का उद्गम उत्तराखंड से होता है, ठीक उसी तरह देश की राजनीति में परिवर्तन की धारा भी यहीं से बहेगी।

रावत ने माना कि चुनावी रणनीति के मामले में कांग्रेस लगातार चुनौतियों का सामना कर रही है, जिसके कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी जा रही है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि सही दिशा और मजबूत नेतृत्व के साथ पार्टी दोबारा मजबूती हासिल करेगी।

कांग्रेस संगठन ने राज्य में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। इसी क्रम में हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सके।

Leave a Comment