बिजनौर:अनुसूचित जाति जनजाति मेधावी छात्र कल्याण समिति बिजनौर के तत्वावधान में जनपद स्तरीय एससी-एसटी वर्ग मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्की हल्दुवा ने की, जबकि संचालन चंद्रहास सिंह गुलशरन एवं ओमप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह के मुख्य अतिथि विशेष सचिव सिंचाई विभाग, आईएएस कृष्ण कुमार ने कहा कि शिक्षा सामाजिक समानता और बौद्धिक विकास की आधारशिला है। डॉ. प्रिया कोठारी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि शिक्षा उत्पीड़ित समुदायों के लिए सबसे बड़ा सशक्तिकरण का माध्यम है।
विशिष्ट अतिथि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी राहुल कुमार सहित कई वक्ताओं ने शिक्षा को जीवन परिवर्तक बताते हुए इसे “शेरनी का दूध” कहा, जिसे पीने वाला समाज में दहाड़ता है।
कार्यक्रम में जय राम सिंह, डॉ. भूपेंद्र, जितेंद्र, योगेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
