Udayprabhat
uttrakhand

चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा मोटर मार्ग की जर्जर हालत, मरम्मत न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

दन्यां: दन्यां क्षेत्र में चलमोड़ीगाड़ा-कलौटा मोटर मार्ग की स्थिति पिछले छह महीनों से अत्यंत दयनीय बनी हुई है। कई स्थानों पर सड़क पर मलबा जमा है, दीवारें टूट चुकी हैं और कलमटों के पास बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दोपहिया वाहन अक्सर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि 15 जनवरी को दन्यां में आयोजित जनता दरबार में एसडीएम भनोली ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों को तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्राम छनटाना के सामाजिक कार्यकर्ता रणजीत सिंह मलाड़ा सहित कई ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Comment