उधम सिंह नगर| मामला जसपुर क्षेत्र से संबंधित है जहां पर एक सड़क जसपुर लकड़ी मंडी चौराहे से पतरामपुर तक जाती है जोकि लगभग 1 सप्ताह पूर्व बनी है लेकिन घटिया सामग्री के चलते ग्राम निजाम गढ़ से पतरामपुर के बीच कई जगह दरारों में बदल गई है.
हाल में ही बनी यह सड़क कुछ दिनों तक ही टिक पाएगी या नहीं, कहना मुश्किल है. मामला यहीं नहीं खत्म होता बल्कि जसपुर श्मशान रोड जो की आवाज विकास तक जाती है जो पूर्ण रूप से टूटी हुई थी लेकिन विभाग ने खानापूर्ति करते हुए टूटी हुई सड़क पर कहीं-कहीं पेच लगा दिए हैं. आज भी वह सड़क अनेकों जगह टूटी हुई है.
http://udayprabhat.co.in/nine-year-old-kid-pulled-surprising-strings-when-parent-did-not-celebrate-his-birthday/
पब्लिक का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार की चपेट में है जो ठेकेदारों द्वारा दिए जा रहे कमीशन के चलते विभाग कुछ कहने को तैयार नहीं है लेकिन विभाग में बैठे उच्च अधिकारी मौके पर जाकर इस तरह बनी सड़कों को देखने की जहमत भी नहीं उठा पाते जिस कारण ठेकेदारों के हौसले बुलंद रहते हैं इसके अलावा देखा जाए तो अनेकों जगह जिसमें अधिकतर पतरामपुर जसपुर रोड भगवंतपुर हमीरा वाला रोड के अलावा भी अनेकों ऐसी सड़कें हैं जहां पर दोनों साइडों में अतिक्रमण कर कूड़ा डाल दिया जाता है जिस कारण सड़क अति शीघ्र टूट जाती है लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते ऐसे अतिक्रमणकारियों पर किसी तरह की कार्यवाही करने को तैयार नहीं है.
http://udayprabhat.co.in/hindi-news-man-eater-leopard-in-jakholi-forest-range-instill-fear-among-locals/
