Udayprabhat
uttrakhand

कुमाऊं व गढ़वाल में खुलेंगे आध्यात्मिक केंद्र: सीएम धामी

प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि निरोगी और संतुलित जीवन का दर्शन : सीएम
सीएम ने किया निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल के साथ तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ

हल्द्वानी:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में भुजियाघाट में निजी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हाास्पिटल के साथ तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभकिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि निरोगी और संतुलित जीवन का दर्शन है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने स्वास्थ्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की अवस्था बताया था और यही आयुर्वेद का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल और कुमाऊं में दो आध्यात्मिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

यह घोषणा सीएम ने बतौर मुख्य अतिथि अपने भाषण में की। उन्होंने कहा कि दोनों केंद्रों के माध्यम से योग, आयुर्वेद, ध्यान, आध्यात्मिक पर्यटन और पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य को आध्यात्मिक और वेलनेस अर्थव्यवस्था के नए मडल के रूप में विकसित करेगी, जिससे स्थानीय युवाओं को भी रोजगार और उद्यमिता के अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम को सांसद अजय भट्ट ने भी सबोधित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप विष्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर (डब्बू), दर्जाधारी शंकर कोरंगा, नवीन वर्मा, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर सहकारिता मेला का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी टनकपुर में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित सहकारिता मेला का विधिवत शुभारंभ किया। सीएम घामी द्वारा स्थानीय गांधी मैदान में फीता काटकर में विभिन्न विभागीय स्टलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

सीएम ने आठविकास योजनाओं की सौगात दी

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने जनपद चंपावत को 8810.90 लाख की कुल आठ विकास योजनाओं की सौगात दी, जिनमें तीन योजनाओं का लोकार्पण और पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे ग्रामीण आजीविका सशक्त होगी।

Leave a Comment