Udayprabhat
uttrakhandएजुकेशन

UKSSSC पेपर लीक मामले में एसएसपी का बयान, पेपर केवल कुछ लोगों तक पहुंचा, तीन की भूमिका सामने आई

पेपर लीक करने वाले की पहचान, साक्ष्य मिले
आरोपित की गिरफ्तारी को टीमें रवाना
दून के रायपुर थाने में किया मुकदमा

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की खबर ने हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्रों के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया।

एसआईटी की जांच में पेपर लीक करने वाले की पहचान हो गई है और उसके खिलाफ साक्ष्य भी मिले हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। यूकेएसएसएससी ने भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जांच में सामने आया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर में स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए। ये तस्वीरें सबसे पहले टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन के पास पहुंचीं। आरोप है कि सुमन ने इस मामले की जानकारी बॉबी पंवार को दी और स्क्रीनशॉट्स उन्हें दिए। कथित तौर पर बॉबी ने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रायपुर थाने में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सुमन और खालिद मलिक सहित अन्य संदिग्धों की जांच कर रही है। अब तक किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने नहीं आई है।

Leave a Comment