देहरादून: राजधानी देहरादून की आयुष क्रिकेट अकादमी में 13 से 19 नवंबर तक महिला क्रिकेट का शानदार आयोजन होने जा रहा है। इस महिला T20 लीग में चार टीमें—उत्तराखंड, राजस्थान, बंगाल और नेपाल—अपनी दमदार क्रिकेट से दर्शकों को रोमांचित करेंगी।
यह पहली बार है जब विदेशी महिला टीम नेपाल उत्तराखंड की धरती पर मुकाबले के लिए उतर रही है।
प्रतियोगिता का पूरा शेड्यूल:
13 नवंबर – उत्तराखंड बनाम बंगाल (सुबह 9 बजे), राजस्थान बनाम नेपाल (दोपहर 1 बजे)
14 नवंबर – राजस्थान बनाम बंगाल (सुबह 9 बजे), उत्तराखंड बनाम नेपाल (दोपहर 1 बजे)
15 नवंबर – उत्तराखंड बनाम राजस्थान (सुबह 9 बजे), बंगाल बनाम नेपाल (दोपहर 1 बजे)
16 नवंबर – रेस्ट डे
17 नवंबर – राजस्थान बनाम नेपाल (सुबह 9 बजे), उत्तराखंड बनाम बंगाल (दोपहर 1 बजे)
18 नवंबर – उत्तराखंड बनाम नेपाल (सुबह 9 बजे), राजस्थान बनाम बंगाल (दोपहर 1 बजे)
19 नवंबर – बंगाल बनाम नेपाल (सुबह 9 बजे), उत्तराखंड बनाम राजस्थान (दोपहर 1 बजे)
नेपाल की टीम बनी आकर्षण का केंद्र
नेपाल की महिला टीम इस टूर्नामेंट का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है। अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और अनुशासित गेंदबाज़ी के लिए जानी जाने वाली यह टीम भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
क्या बोले महिम वर्मा
> “उत्तराखंड की धरती पर महिला T20 लीग का आयोजन सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि यहां की बेटियों के लिए नया इतिहास लिखने का अवसर है।”
— महिम वर्मा, पूर्व सचिव, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड
पहाड़ की बेटियों को मिलेगा बड़ा मंच
यह आयोजन न केवल महिला क्रिकेट को नई पहचान देगा, बल्कि उत्तराखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका भी प्रदान करेगा।
