आई-20 कार के मालिक की हुई पहचान, सलमान नाम का युवक हिरासत में, पुलिस पूछताछ में जुटी
दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में चल रहा है सभी घायलों का इलाज
लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास हुआ कार में धमाका
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी लाल किले के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के समाचार है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यस्त समय में हुए विस्फोट के कारण आसपास मौजूद कई वाहनों में आग लग गई, जबकि कई की खिड़कियों के शीसे टूट गए। विस्फोट में पायल लोगों को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया। चांदनी चौक व्यापारी संघ की ओर से साझा किए गए वीडियो में विस्फोट का भयावह मंजर देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक शव एक वाहन पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में सड़क पर एक शव पड़ा हुआ नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट स्थल के पास शवों के अंग बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे।

पीएम मोदी ने स्थिति का जायजा लिया, अमित शाह से बात की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार शाम लाल किले के पास हुए धमाके के बाद स्थिति का जायजा लिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूरे घटनाक्रम पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस धमाके में कम से कम आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के निकट एक कार में उच्च तीव्रता वाला धमाका हुआ, जिससे कई वाहन जलकर खाक हो गए। सरकारी सूत्रों के मुताविक प्रधानमंत्री मोवी ने स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की और स्थिति की जानकारी ली।

विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गई है और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण लगी आग पर देर शाम 7.29 बजे तक काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया, आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्ता जलकर खाक हो गए।
राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण (एनआईए) की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज आईटीओ तक भी सुनी गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-एक के पास खड़ी एक कार में हुआ। इसकी तीव्रता काफी अधिक थी। इसमें कई लोगों के पायल होने की आशंका है। विस्फोट के दूरयों में जलती हुई कारों से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया।

घटना में घायल एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट एक कार, संभवतः स्विफ्ट कार, में हुआ। उसने कहा, मेरे ऑटो के सामने एक स्विफ्ट कार थी। उस कार में कुछ ऐसा था, जिसमें अयानक विस्फोट हो गया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, मैं गुरुद्वारे में था. तभी मैंने एक तेज आवाज सुनी। आवाज इतनी तेज थी कि हम समझ ही नहीं पाए कि यह किस चीज की है। उसने बताया, विस्फोट के कारण आसपास खड़े कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

चांदनी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय भार्गव, जिनकी दुकान घटनास्थल से लगभग 800 मीटर दूर है, ने बताया कि विस्फोट के कारण पूरी इमारत हिल गई, बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग भागने लगे। यह विस्फोट फरीदाबाद के पास एक कश्मीरी डॉक्टर के किराये के मकान से लगभग 360 किलोग्राम संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट और हथियारों एवं गोलाबारूद का जखीरा बरामद होने के कुछ घंटों बाद हुआ। हरियाणा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद के भौज इलाके से डॉ. मुजम्मिल गनई को गिरफ्तार किया और उसके किराये के मकान से विस्फोटक सामग्री, हथियार और टाइमर बरामद किए।

