Udayprabhat
uttrakhandराज्य

विकास कार्यों में लेट-लतीफी होने पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को चेताया

  • जन समस्या निस्तारण बैठक में महाराज ने अधिकारियों को चेताया 
  •  कार्यकर्ताओं को किया आश्वस्त, अवश्य होगा समस्याओं का निदान 

देहरादून| कैबिनेट मंत्री(Cabinet Minister) सतपाल महाराज(Satpal Maharj) ने सोमवार को प्रेमनगर(Premnagar) आश्रम में विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में जन समस्या निस्तारण बैठक में भाजपा(BJP) कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्यायें सुनी।

जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने आज जिला भाजपा द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित “जन समस्या निस्तारण बैठक” के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक में रखी गयी विकास संबंधित समस्यायें को सुनने के साथ साथ उन्हे भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निदान अवश्य किया जायेगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जन समस्या निस्तारण बैठक में उपस्थित जिले के समस्त अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान की बात कहते हुए सख्त चेतावनी दी कि विकास कार्यों किसी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जाऐगी। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्ममंत्री जी से मिलकर   परिसम्पत्तियों के बंटवारे का प्रयास किया जायेगा ताकि उत्तराखण्ड स्थित नहरों की स्थिति को सुधारा जा सके।

 

http://udayprabhat.co.in/thatyud-bridge-opened-for-public-today/

Leave a Comment