Udayprabhat
uttrakhand

Udham Singh Nagar : स्मैक सप्लाई कर रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, बरेली से चला रहे थे सिंडिकेट

बरेली से ऊधमसिंह नगर में स्मैक की सप्लाई कर युवाओं के नसों में नशे का जहर घोलने वालों के नेटवर्क तक पहुंचने में पुलिस जुटी है। छोटे तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन सप्लायरों को दबोचा और इनसे पुलिस को स्मैक के बड़े सप्लायर की जानकारी मिली है। एक तस्कर ने तो तीन साल में 30 किलो स्मैक जिले में डिलीवर करने की बात स्वीकारी है। वह पहली बार ही उत्तराखंड पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

दरअसल बरेली के फतेहगंज पश्चिमी स्मैक तस्करी का बड़ा गढ़ है। यहां कई अपराधी और सफेदपोश सांठगांठ से नशे का बड़ा सिंडिकेट चला रहे हैं। पुलिस के हत्थे छोटे-छोटे पैडलर ही लग पाते हैं। पुलिस भी पैडलरों को जेल भेजकर इसके नेटवर्क तक पहुंचने की सिरदर्दी मोल लेने से बचती है।

एसएसपी ने नशे पर कार्रवाई करने के साथ ही गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी पर काम करने और अपडेट देने के सख्त निर्देश दिए हैं। यही वजह रही कि छोटी जानकारियों के आधार पर की गई जांच के बाद पुलिस ने तीन बड़े सप्लायरों को पकड़ा है।

Leave a Comment