Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

उत्तराखंड: घोटाले में एलयूसीसी के 13 आरोपितों पर केस दर्ज, निवेशकों से 6 करोड़ 27 लाख की धोखाधड़ी

निवेशकों से 6 करोड़ 27 लाख की धोखाधड़ी
शिकायत पर रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून:  एलयूसीसी नाम की फर्जी सहकारी संस्था द्वारा पीड़ित सैकड़ों निवेशकों ने रायपुर थाना पुलिस के साथ ही प्रधानमंत्री को भी शिकायत भेजी है। आरोप है कि संस्था ने आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े को अपना ब्रांड एम्बेस्डर बताया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों समेत 13 को नामजद किया है।

मामले में विशाल क्षेत्री निवासी अपर तुनवाला ने शिकायत दी है कि आरोपित गिरीश चंद्र सिंह विष्ट, उर्मिला विष्ट और जगमोहन विष्ट ने इस सोसाइटी की शुरुआत की। उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि यह सोसाइटी वैध है और इसे उत्तराखंड सरकार से भी अनुमति मिली हुई है। निवेशकों को लुभाने के लिए सुकन्या योजना, आयुष्मान योजना, पेंशन प्लान, एफडी, शिक्षा प्लान जैसी कई आकर्षक योजनाएं पेश की। उन्होंने लोगों को एजेंट बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया। पीड़ितों ने इन आकर्षक वायदों के जाल में फंसकर खुद भी रुपया लगाया और अपने परिचितों से भी करोड़ों रुपए का निवेश करवाया। शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

करोड़ों की ठगी और ठप हुई वेबसाइट..

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने डोभाल चौक और सिधुवाला शाखाओं के प्रबंधकों अनिता नेगी और परितोष पंत के माध्यम से करोड़ों रुपये जमा कराए। निवेशकों ने अपनी और दूसरों के कुल मिलाकर 6 करोड़ 27 लाख रुपए से ज्यादा की रकम सोसाइटी में जमा की थी। लेकिन अक्टूबर 2024 में सोसाइटी की वेबसाइट और ऑनलाइन संचालन अचानक बंद हो गया। जब निवेशकों ने शाखा प्रबंधकों से संपर्क किया तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए खुद को भी पीड़ित बताया और सोसाइटी के मुख्य संचालकों से बात करने की सलाह दी।

इसके खिलाफ दर्ज किया मुकदमा  !

गिरीश चन्द्र सिंह विष्ट निवासी बागेश्वर, उर्मिला बिष्ट, जगमोह विष्ट निवासी ऋषिकेश, समीर अग्रवाल मुख्य प्रवन्ध निदेशक निवासी नवी मुम्बई, शवाव हुसैन रिजवी निवासी जिला जलौन, आरके शेट्टी, संजय मूडमिल निवासी, अगलेहड़ उना हिमाचल प्रदेश, श्रेयस तलपड़े (ब्रांड एम्बेस्डर) निवासी मुम्बई, आलोक नाथ निवासी मुम्बई (ब्रांड एम्बेस्डर), उत्तम कुमार सिंह राजपूत निवासी बाराबंकी, माया राजपूत निवासी चित्रगुप्त नगर थाना कोतवाली नगर ।

Leave a Comment