देहरादून: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ANTF और थाना डोईवाला पुलिस की संयुक्त टीम ने 105 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग 31 लाख 50 हजार रुपये) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल पुत्र छत्रपाल, निवासी बिजनौर (उ.प्र.) के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन बरेली निवासी राशिद से ऐप के माध्यम से खरीदकर देहरादून क्षेत्र में कॉलेज छात्रों व अन्य लोगों को बेचता था।
