Udayprabhat
uttrakhandदेहरादून

देहरादून: हाई स्कूल के उच्चीकरण की मांग तेज, जन संघर्ष मोर्चा ने शासन को सौंपा ज्ञापन

देहरादून: ग्राम कुंजा ग्रांट हाई स्कूल को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत कराने की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने शासन में दस्तक दी है। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु को सौंपते हुए छात्र–छात्राओं एवं अभिभावकों की समस्याओं को विस्तार से रखा। ज्ञापन पर गंभीरता दिखाते हुए सुधांशु ने विद्यालयी शिक्षा सचिव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

नेगी ने बताया कि विद्यालय में करीब 250–300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन इंटरमीडिएट शिक्षा के लिए उन्हें करीब 10 किलोमीटर दूर हरबर्टपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जाना पड़ता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों के लिए एक कठिन चुनौती है। दूरी अधिक होने के कारण अनेक विद्यार्थी मजबूरन पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कुंजा ग्रांट हाई स्कूल का उच्चीकरण हो जाता है, तो कुंजा ग्रांट, कुल्हाल, जुडली, आदूवाला, शाहपुर–कल्याणपुर, मटक माजरी सहित आसपास के कई गांवों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी और शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।

Leave a Comment