Udayprabhat
uttrakhand

उत्तराखंड में आज ‘यूसीसी दिवस’, सीएम धामी बोले- राज्य की जनता से किया गया संकल्प हुआ पूरा

देहरादून: उत्तराखंड में आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के एक वर्ष पूरे होने पर ‘यूसीसी दिवस’ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 27 जनवरी राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है। संविधान के अनुच्छेद 44 की भावना के अनुरूप यूसीसी लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में निहित भावना के अनुरूप समान नागरिक संहिता को लागू कर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। 27 जनवरी को राज्य में यूसीसी लागू होने का एक वर्ष पूर्ण हो रहा है इसलिए राज्य भर में यूसीसी दिवस मनाने का फैसला लिया गया है। प्रदेश के सभी जनपदों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, जनसंवाद एवं यूसीसी महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समानता और सभी नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से एक ऐतिहासिक व दूरगामी प्रभाव वाला कदम साबित हुआ है।

सीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से राज्य की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा है। इस वर्ष की यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए बैठक की जाएगी।
पिछले वर्ष के अनुभवों, सुझावों और फीडबैक के आधार पर इस वर्ष की तैयारियां और भी अधिक प्रभावी एवं बेहतर की जाएंगी। सड़क, स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन सहित सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो सके। अन्य आयोजन किए जाएंगे।

Leave a Comment