Udayprabhat
uttrakhandखेल

गोलकीपर प्रियांशु रावत का अंडर-17 नार्थ जोन नेशनल में चयन, कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह की देखरेख में चमका हुनर

ऋषिकेश: ऋषिकेश के उभरते गोलकीपर प्रियांशु रावत ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। इंडिया खेलो फुटबॉल के नार्थ जोन नेशनल के लिए अंडर-17 वर्ग में उनका चयन हुआ है। प्रियांशु पिछले तीन वर्षों से देहरादून फुटबॉल अकादमी में हेड कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, रेफरी और अंतरराष्ट्रीय कोच से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

5 अक्टूबर को गूलर घाटी रोड स्थित DFA ग्राउंड में हुए चयन ट्रायल में राज्यभर से 265 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबले के बीच प्रियांशु ने शानदार गोलकीपिंग प्रदर्शन कर अंडर-17 श्रेणी में एकमात्र स्थान हासिल किया। चयन पर कोच डॉ. रावत ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रियांशु की नियमित मेहनत और अनुशासन ही उसकी सफलता की असली कुंजी है। नार्थ जोन नेशनल प्रतियोगिता 6–7 दिसंबर को दिल्ली के फ्रंटियर फुटबॉल क्लब ग्राउंड में आयोजित होगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन की स्थिति में प्रियांशु 23 जनवरी को मुंबई में होने वाले फाइनल चयन शिविर में हिस्सा लेंगे, जहाँ ISL, I-League एवं अन्य प्रोफेशनल क्लबों के सेलेक्टर उन्हें 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ अनुबंधित कर सकते हैं।

कोच रावत ने प्रियांशु के पिता एवं पूर्व राष्ट्रीय सिल्वर मेडलिस्ट गोपाल रावत को भी बधाई देते हुए उनकी तीन वर्षों से की जा रही मेहनत की प्रशंसा की। DFA में अंडर-13, 15 और 17 के चुने गए 15 खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Comment