Udayprabhat
uttrakhand

Uttarkashi : परिवार संग यमुनोत्री धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह, मां यमुना की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत सपरिवार शुक्रवार को यमुनोत्री धाम पहुंचे। धाम में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सपरिवार दिव्या शिला पर पूजा अर्चना कर मां यमुना की पूजा आरती कर दर्शन  किए।

इससे पहले बड़कोट में गुरुवार शाम को उनका स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। और बड़कोट में तैनात फिजिशियन डॉ का स्थानांतरण न कर यथावत रखने की मांग की। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

Leave a Comment